Mariahu News : चकमार्ग पर अवैध कब्जे की शिकायत, ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार


मड़ियाहूं

 मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के ग्राम खरगसीपुर के ग्रामीणों ने गांव के चकमार्ग पर कथित अवैध कब्जे और निर्माण कराए जाने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम सभा की आराजी संख्या 443, रकबा 0.0120 हेक्टेयर चकमार्ग पर कुछ लोगों द्वारा दीवार बनाकर कब्जा किया जा रहा है, जिससे गांव के लोगों के आवागमन में गंभीर परेशानी उत्पन्न हो रही है।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि चकमार्ग के एक हिस्से पर पहले से कब्जा किया जा चुका है और अब शेष भूमि पर भी निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसकी सूचना राजस्व विभाग और स्थानीय पुलिस को दी गई, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण का विरोध करने पर विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हुई और पुलिस की मौजूदगी में कुछ समय के लिए निर्माण रुका, लेकिन बाद में फिर शुरू कर दिया गया।
ग्रामीणों ने एसडीएम से चकमार्ग की पैमाइश कराकर ग्राम सभा की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने तथा दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र देने वालों में बृजेश कुमार, धनई, नागेश ,धर्मेंद्र ,कन्हैया आदि रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534