Jaunpur News : भाजपा के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का हुआ भव्य स्वागत


गौराबादशाहपुर , जौनपुर।

भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त  क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार राय का गौराबादशाहपुर कस्बा स्थित ग्रामोदय इंटर कालेज में गुरुवार को कालेज परिवार ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। श्री राय इसी कालेज के पूर्व प्रिंसिपल भी रहे हैं। अपने स्वागत समारोह में उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की तीसरी बार भारी बहुमत से सरकार बनेगी। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह ने कहा कि संगठन में लगातार महत्वपूर्ण दायित्व निभाने के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से शिक्षा जगत के लोगों में हर्ष है। इस अवसर पर कालेज के अध्यक्ष सत्यजीत राय, प्रबंधक संत प्रसाद राय, प्रिंसिपल ज्ञानप्रकाश सिंह, सुग्रीव राय, राजनरायन राय, पीयूष राय, सर्वेश राय, अशोक राय आदि उपस्थित  रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534