Mariahu News : नशे की हालत में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, ढाई घंटे की मशक्कत के बाद सकुशल उतारा गया


मड़ियाहूं स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मड़ियाहूं-जौनपुर मार्ग पर ऊंचनी कला गांव स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार को एक युवक नशे की हालत में हाईटेंशन लाइन के लोहे के टावर पर चढ़ गया। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सकुशल नीचे उतार लिया।

 ऊंचनी कला निवासी मैन बहादुर उर्फ मुंसे, पुत्र शिवशंकर सिंह, गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे गांव से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। बताया जाता है कि वह इससे पहले भी तीन बार टावर पर चढ़ चुका है। सूचना पर तहसीलदार रविरंजन, प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल टीम तथा कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।

प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस ने लगातार समझा बूझाकर युवक को नीचे उतारा। करीब 2:40 बजे वह सुरक्षित नीचे उतर आया, जिसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि युवक नशे का आदी है। समझाने-बुझाने के बाद वह स्वयं नीचे उतर गया, जिसके बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534