Jaunpur News : दूल्हा हत्याकांड: मुख्य आरोपी से जेल में होगी पूछताछ

जौनपुर, 14 जुलाई। खेतासराय थाना क्षेत्र में एक मई को हुए चर्चित दूल्हा हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रदीप बिंद से अब पुलिस जेल में पूछताछ करेगी। आरोपी के आत्मसमर्पण के बाद विवेचक ने अदालत से पूछताछ की अनुमति मांगी थी, जिसे न्यायालय ने स्वीकार कर लिया है।

मुख्य आरोपी प्रदीप बिंद ने कुछ दिन पहले प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार श्रीवास्तव की अदालत में आत्मसमर्पण किया था। सुनवाई के बाद अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

मामले के विवेचक ने अदालत में प्रस्तुत प्रार्थना पत्र में कहा कि हत्याकांड की कड़ियों को जोड़ने, घटना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने तथा हत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ आवश्यक है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने जेल नियमों के तहत विवेचक को आरोपी से जेल में पूछताछ की अनुमति प्रदान कर दी।

अब पुलिस जेल पहुंचकर आरोपी से पूछताछ करेगी। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ से हत्याकांड के पीछे की साजिश, अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका और घटना से जुड़े अहम तथ्यों का खुलासा हो सकता है। मामले की विवेचना जारी है।  
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534