Jaunpur News : छात्रों को नई तकनीकों से जुड़कर अपने कौशल का करना चाहिए विकास:जाह्नवी


औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में एआई तकनीक कार्यशाला का हुआ आयोजन 

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बंधवा नरहन में स्थित विभूति चौहान औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र पर एक्सपर्ट इंस्टीट्यूट में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई) विषय पर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एआई विशेषज्ञ जाह्नवी यादव ने छात्र-छात्राओं को आधुनिक तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग, इसके बढ़ते महत्व तथा शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, उद्योग और दैनिक जीवन में इसके विभिन्न अनुप्रयोगों की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में एआई तेजी से हर क्षेत्र में अपनी उपयोगिता साबित कर रही है। विद्यार्थियों को नई तकनीकों से जुड़कर अपने कौशल का विकास करना चाहिए, जिससे भविष्य में बेहतर रोजगार और करियर के अवसर प्राप्त हो सकें। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने एआई से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञ द्वारा सरल एवं व्यावहारिक तरीके से उत्तर दिया गया।

इस अवसर पर संस्थान के स्टाफ जितेंद्र यादव, मनीष यादव, पूनम देवी, अरविंद कुमार यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने इस तरह के तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित किए जाने की मांग की तथा आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534