Jaunpur News : एक अस्पताल सील, दूसरे को नोटिस


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निजी अस्पतालों के विरुद्ध की बड़ी कार्रवाई

जौनपुर। बदलापुर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को निजी अस्पतालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। टीम ने तीन अस्पतालों की जांच की जिसमें मानकों के विपरीत पाए जाने पर मानस हास्पिटल को सील कर दिया।
कार्रवाई के दौरान विमला हॉस्पिटल को नोटिस जारी किया गया, जबकि वैष्णो हॉस्पिटल का संचालक अस्पताल बंद कर मौके से फरार हो गया। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के निजी अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया है। मानस हॉस्पिटल सील किए जाने के बाद वहां भर्ती तीन मरीजों को एंबुलेंस की मदद से अन्य अस्पतालों में सुरक्षित स्थानांतरित किया गया। यह कदम उनके उपचार में किसी भी बाधा को रोकने के लिए उठाया गया।
जांच टीम में जिले से डॉ अरुण, सीएचसी बदलापुर के अधीक्षक डॉ अरविंद पांडे, डॉ. गोपेश कुमार सिंह और स्वास्थ्य विभाग के एचयू राकेश मौर्य शामिल थे। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अस्पतालों के दस्तावेज, पंजीकरण और अन्य मानकों की गहन जांच की गई तथा अनियमितताएं पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534