पूर्वांचल के आदिवासी मुसहर समाज विजय कुमार आदिवंशी को चुना नेता
सपा सुप्रीमो से सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल करेगा संपर्क
आदिवंशी के नेतृत्व में प्रदेश कि सभी आदिवासी जातियां, उपजातियां एक सूत्र में होंगी लामबंद
देवकली,गाजीपुर। स्थानीय क्षेत्र के सोनहौली स्थित हनुमान इंटर कालेज मे रविवार को भारतीय आदिवासी संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में पूर्वांचल स्तरीय आदिवासी मुसहर समाज के जिला प्रतिनिधियों की बैठक हरिराम वनवासी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहाकि उत्तर प्रदेश में मुसहर समाज के साथ राजनैतिक दलों ने सदैव सौतेला व्यवहार किया है। देश के आजादी के बाद से आज तक मुसहर समाज को किसी भी दल और राजनीतिक पार्टी ने प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं दिया, सब ने इस समाज को छलावा ही दिया है। जब जब इस समाज पर अत्याचार, उत्पीड़न हुआ , किसी भी नेता ने आवाज नहीं उठाया। जबकि पूर्वांचल के प्रत्येक विधान सभा क्षेत्रों में आदिवासी मुसहर समाज राजनीतिक दलों को औकात बताने की कीमत रखता है। बावजूद आदिवासी मुसहरों को राजनीतिक भागीदारी से लगातार वंचित किया जाना एक सोची समझी साजिश है।अब उत्तर प्रदेश का मुसहर चुप बैठने वाला नहीं है। वह आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व ही कमर कस लिया है।पूर्वांचल का आदिवासी मुसहर समाज समाजवादी पार्टी की ओर आशा और उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा है।सबसे दिलचस्प बात यह है कि काफी गहमा गहमी और माथा पच्ची के बाद पूर्वांचल के जनपदों से बैठक में भाग लेने आये जिला प्रतिनिधियों ने आगामी विधान सभा चुनाव हेतु सर्वसम्मति से भारतीय आदिवासी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार आदिवंशी को अपना नेता चुन लिया।बैठक में आए जिलों के प्रतिनिधियों ने बताया कि मुसहर समाज को लोडर नहीं लीडर की जरूरत है, विजय कुमार आदिवंशी मुसहर समाज के तेज तर्रार,अनुभवी, कर्मठ, ईमानदार जुझारू नेता एवं कैडराइज्ड समाजसेवी हैं। ऐसे नेता के चयन पर मुसहर समाज को नाज है। आदिवंशी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कि सभी आदिवासी जातियां, उपजातियां एक सूत्र में लामबंद होंगी।शीघ्र ही आदिवासी मुसहर समाज का सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से संपर्क करेगा।इस अवसर पर शंकर लाल ,राजाराम प्रयागराज,महेंद्र, रामप्रसाद उर्फ पप्पू , लच्छीराम, रामदरश, रमेशकुमार,रामजियावन,गुल्लू प्रसाद, सुनीता समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एस के निराला ने किया।
खबर प्रकाशित हो जाय तो कृपा होगी
