Jaunpur News : विवाहिता का शव अमरूद के पेड़ से लटका मिला


मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के तरती लछ्छनपुर गांव में 24 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में अमरूद के पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मायके पक्ष ने दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मृतका की पहचान शांति देवी के रूप में हुई है। मायके पक्ष का आरोप है कि जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो शव पेड़ से लटका नहीं था, बल्कि जमीन पर रखा हुआ था। वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि शांति ने आत्महत्या की है। परिजनों के अनुसार, गुरुवार रात करीब 11 बजे शांति ने फोन कर कहा था, "हमें बचा लो, नहीं तो ये लोग हमें मार देंगे।" उनका आरोप है कि विवाहिता को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।

मृतका का विवाह 22 अप्रैल 2023 को अमन गोंड से हुआ था। उनकी एक वर्षीय बेटी शिवानी है। मायके पक्ष ने पति अमन गोंड, जेठ शनी गौड़, जेठानी संगीता गौड़, सास और ननद पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है।

सूचना पर नेवढ़िया थाना प्रभारी निखिलेश तिवारी, फोरेंसिक टीम और क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534