Jaunpur News : मड़ियाहूं में पहली बार सफल हुआ कूल्हे का जटिल ऑपरेशन, मरीज को मिली नई जिंदगी

मड़ियाहूं

 स्थानीय नगर के‌ काजीकोट वार्ड स्थित ओम साईं नाथ हॉस्पिटल में पहली बार 60 वर्षीय बुजुर्ग मरीज के कूल्हे का सफल ऑपरेशन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया गया। चिकित्सकों ने जटिल कूल्हा प्रत्यारोपण (हिप रिप्लेसमेंट) सर्जरी सफलतापूर्वक कर मरीज को राहत दी। मरीज लंबे समय से कूल्हे की गंभीर समस्या से पीड़ित थीं। आर्थिक तंगी के कारण वह वाराणसी, लखनऊ और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में इलाज नहीं करा पा रहा था। परिजनों ने मड़ियाहूं स्थित ओम साईं नाथ हॉस्पिटल के  डॉ. अनिल सिंह पटेल एवं प्रबंधक सुनील पटेल से संपर्क किया। जांच के बाद चिकित्सकों ने बताया कि मरीज का कूल्हा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है और तत्काल ऑपरेशन आवश्यक है। एवियन की सफल सर्जरी मडियाहू में पहली बार कम पैसे में किया गया। इस दौरान एक बच्चे के घुटने का भी रिप्लेसमेंट दूरबीन विधि से डॉक्टर शिवजी प्रजापति द्वारा किया गया। इनके साथ एमबीबीएस डॉक्टर डियान जो एम्स दिल्ली से प्रशिक्षण प्राप्त हैं रहे ।इसके अलावा डॉक्टर प्रमोद प्रजापति, प्रद्युम्न विश्वकर्मा, नीरज एवं समस्त अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा। सर्जरी सफल होने पर चिकित्सकों में खुशी का माहौल रहा। 
 ऑपरेशन सफल होने पर मरीज और उसके परिजनों ने चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि अब हड्डी संबंधी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534