मड़ियाहूं
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार मड़ियाहूं पीजी कॉलेज, मड़ियाहूं, जौनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के संयुक्त तत्वावधान में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. के. पाठक ने वृक्षारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता के सम्मान एवं प्रकृति के संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोरम मिश्र तथा डॉ. सुशील कुमार मिश्रा ने किया। उन्होंने स्वयंसेवकों को पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के उप्राचार्य डॉ आञ्जनेय पांडेय ,राष्ट्रीय सेवा योजना की डॉ सुषमा मिश्र ,प्राचीन इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ विवेक कुमार सिंह,डॉ अरुण एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेने के साथ हुआ। महाविद्यालय परिवार ने इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Tags
recent
