Jaunpur News : पट्टीदारों की मारपीट में घायल युवक की मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में


जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र में पड़ोसियों एवं पट्टीदारों के बीच हुई हिंसक मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क है।

जानकारी के अनुसार, थाना रामपुर क्षेत्र के एक गांव में 19 जुलाई 2026 की रात किसी पुरानी रंजिश को लेकर दो सगे पट्टीदारों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में मोनू उर्फ दिनेश तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर रामपुर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए नामजद तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534