Jaunpur News : बारिश के बाद मानीकलां में जलभराव से बढ़ी परेशानी, व्यापारियों ने की स्थायी समाधान की मांग


जौनपुर। शाहगंज तहसील क्षेत्र के मानीकलां कस्बे में बारिश के बाद जलभराव की समस्या ने स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। विकास खंड सोधी शाहगंज के नसीराबाद चौक स्थित जामा मस्जिद कटरा के सामने सड़क पर पानी भर जाने से आवागमन बाधित हो रहा है। दुकानदारों का कहना है कि जलभराव के कारण ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, वर्ष 2012 से 2017 के दौरान बने मार्ग के दोनों किनारों पर नालों का निर्माण अधूरा रह गया था। लंबे समय से नालों की सफाई नहीं होने के कारण जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई है। बारिश का पानी सड़क पर जमा होने से गंदगी और दुर्गंध फैल रही है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

व्यापारियों और ग्रामीणों ने प्रशासन से नालों की तत्काल सफाई कराने तथा जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और व्यापार सामान्य रूप से संचालित हो सके।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534