प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित विज्ञापन संख्या 02/2022 के अंतर्गत बालक वर्ग में हिन्दी प्रवक्ता पद पर डॉ. सिंदू यादव के चयन से उनके परिवार, गुरुजन एवं शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है।
डॉ. सिंदू यादव ने वीर बहादुर सिंह पूर्वाञ्चल विश्वविद्यालय,जौनपुर से तत्कालीन संबद्ध हण्डिया पीजी कॉलेज, प्रयागराज के हिन्दी विभाग में कार्यरत डॉ. प्रद्युम्न सिंह के निर्देशन में "उषा प्रियंवदा के उपन्यासों में आधुनिक स्त्री चेतना" विषय पर शोध कार्य पूर्ण किया तथा पी-एच.डी. की उपाधि प्राप्त की।
उल्लेखनीय है कि डॉ. सिंदू यादव के पति आलोक यादव जीआईसी नंदगंज,गाजीपुर में कार्यरत हैं। डॉ. सिंदू यादव का यह चयन उनकी वर्षों की कठिन साधना, लगन, परिश्रम एवं शैक्षणिक प्रतिबद्धता का प्रतिफल माना जा रहा है।
Tags
recent
