Jaunpur News : स्कूल जाने के लिए निकली कक्षा 10 की छात्रा लापता, पुलिस तलाश में जुटी


जौनपुर के केराकत कोतवाली क्षेत्र से कक्षा 10 की एक छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन विद्यालय नहीं पहुंची और देर शाम तक घर भी नहीं लौटी। काफी समय बीतने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों के साथ रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी छात्रा की खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर छात्रा की तलाश कराने की गुहार लगाई।

शिकायत मिलने पर केराकत पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस छात्रा के संभावित ठिकानों और संपर्क में रहने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। छात्रा के अचानक लापता होने से परिजन परेशान हैं। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध जानकारी के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534