Jaunpur News : वाहन में टक्कर के बाद युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी का आरोप

जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र में वाहन में टक्कर के विवाद को लेकर युवक से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित रोहित प्रजापति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

रोहित के अनुसार, वह 18 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 3:40 बजे बनारस जा रहे थे। नाऊपुर मंदिर के पास सामने से आ रहे दो युवकों ने उनकी गाड़ी को धक्का मार दिया। विरोध करने पर दोनों ने कथित रूप से उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित ने आरोपियों की पहचान अनुज कुमार सिंह उर्फ बंटी और राज सिंह, निवासी नाऊपुर राजेपुर, के रूप में बताई है। रोहित ने पुलिस से मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534