Jaunpur News : विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में दर्जी ट्रेड के प्रशिक्षण के लिए साक्षात्कार 19 और 20 अगस्त को


जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना वर्ष 2026-27 के तहत जनपद में दर्जी ट्रेड में 10 दिवसीय प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन स्कोर कार्ड के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए आवेदकों का साक्षात्कार 19 और 20 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।

डिप्टी कमिश्नर इंडस्ट्रीज ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए 15 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए गए हैं। अब आवेदनों के स्कोर कार्ड के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

सभी आवेदकों को अपने मूल अभिलेखों के साथ कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, जौनपुर में साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा।

अभ्यर्थियों को शैक्षिक योग्यता, आयु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और अनुभव प्रमाण पत्र के मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे।

साक्षात्कार 19 और 20 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। विभाग ने सभी संबंधित आवेदकों से निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534