Jaunpur News : मोबाइल छीनकर भाग रहे दो युवक ग्रामीणों के चढ़े हत्थे

बरसठी | स्थानीय थाना क्षेत्र के पल्टूपुर बसुही नदी पुल के पास सोमवार की देर शाम बाइक सवार दो युवकों ने साइकिल से घर लौट रहे व्यक्ति का मोबाइल झपट लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीणों ने भाग रहे युवकों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। उक्त गांव निवासी राम समुझ यादव साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुल के पास आरोपियों ने उनका मोबाइल झपट लिया। शोर मचाने पर आस पास के जुटे ग्रामीणों द्वारा आरोपियों को दौड़ा कर पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाने आई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से झपटमारी का मोबाइल बरामद कर बाइक को सीज कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान रायसाहब पुत्र अशोक निवासी डाढ़ा रसुलहा, थाना बरसठी और ललित कुमार पुत्र विजय निवासी बरमदेवा, थाना मड़ियाहूं के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534