पूजन-अर्चन के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं एवं पुलिस कर्मियों के बीच प्रसाद का वितरण किया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की।
रुद्राभिषेक एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम में अध्यापक अभिनव सिंह, पत्रकार पंकज विश्वकर्मा सहित एसएसआई वीरेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक राजमिलन तिवारी, उपनिरीक्षक मुन्नीलाल कन्नौजिया, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, उमेशचंद्र यादव, सतेन्द्र यादव, उपेन्द्र प्रसाद, कांस्टेबल अमरजीत यादव, संदेश चौधरी, मंजय सिंह, महिला कांस्टेबल अंकिता पटेल, रीमा, अंकिता मिश्रा, डाली सिंह, शिवांगी सहित अन्य पुलिसकर्मी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा आपसी सौहार्द और भाईचारा मजबूत होता है। उन्होंने सभी के सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया।
