Jaunpur News : रिमझिम बारिश के बीच क्षेत्र का सबसे बड़ा कांवरियां यात्रा निकला


साढ़े 3 दशक से कांवरियों के जत्थे की सेवा में जुटा परिवार

पिता की सेवा परम्परा को आगे बढ़ा रहा पुत्र

खेतासराय, जौनपुर। आस्था और सेवा की कोई उम्र नहीं होती। इसी भावना को चरितार्थ करते हुए क्षेत्र में एक परिवार पिछले साढ़े तीन दशक से कांवरियों के जत्थे की सेवा में जुटा है। वर्षों पहले पिता ने सेवा की जो परंपरा शुरू की थी, उसे अब पुत्र पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ आगे बढ़ा रहा है।
सावन के महीने में जब कांवरियों के जत्थे बाबा धाम की ओर रुख करते हैं तब रास्ते में उनकी सेवा के लिए जगह-जगह लोग शिविर लगाते हैं। इसी क्रम में यह परिवार भी कांवरियों की सेवा को अपना दायित्व मानकर लगातार जुटा रहता है। कांवरियों के लिए जलपान, पानी और विश्राम समेत जरूरत के अनुसार अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में परिवार के सदस्य पूरे मनोयोग से लगे रहते हैं।
नगर उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा बताते हैं कि करीब साढ़े 3 दशक पहले कांवरियों की सेवा का सिलसिला शुरू किया था। उस समय सीमित संसाधनों के बावजूद वह अपनी क्षमता के अनुसार कांवरियों की मदद करते थे। धीरे-धीरे यह सेवा परिवार की परंपरा बन गई। स्व. दिलीप जायसवाल के सुपुत्र अमित जायसवाल उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सावन में कांवरियों की सेवा में सक्रिय रहते हैं।
अमित जायसवाल का कहना है कि कांवरियों की सेवा करना उनके लिए महज एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि पिता से मिली सीख और संस्कार हैं। दूर-दराज से पैदल यात्रा कर आने वाले शिवभक्तों की थोड़ी भी मदद कर पाना उनके लिए संतोष और सौभाग्य की बात है।
सेवा कार्य में परिवार के अन्य सदस्य भी सहयोग करते हैं। कांवरियों के जत्थे के पहुंचते ही उनकी जरूरतों का ध्यान रखा जाता है। कांवरियों को पानी-जलपान उपलब्ध कराने से उन्हें यात्रा की थकान से राहत मिलती है। साढ़े 3 दशक से चली आ रही यह सेवा आज भी उसी श्रद्धा के साथ जारी है। पिता द्वारा शुरू की गई सेवा को पुत्र द्वारा आगे बढ़ाना न केवल पारिवारिक संस्कारों की मिसाल है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है। वहीं कीर्तन कांवरियां संघ गोधना के अध्यक्ष बलिहारी राजभर के नेतृत्व के क्षेत्र में एक भव्य कांवरियां जुलूस निकाला गया।
क्षेत्र के पोरई खुर्द, पाराकमाल, अहिरो परशुरामपुर, डोभी समेत अन्य गांव के सैकड़ों कांवरियां एक जत्थे के रूप में भव्य जुलूस निकाला। कस्बा स्थित काली मन्दिर समीप एकत्र होकर जत्थे के शक्ल में नगर भ्रमण करते हुए खेतासराय स्टेशन पहुँचा जहां से ट्रेन के माध्यम से वाराणसी पहुँचेगे। इस यात्रा में महिला कांवरियां भी शामिल रही। इस अवसर पर दूधनाथ यादव, जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, जिला महामंत्री अजय सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, मनीष गुप्ता, शिवम जायसवाल, राकेश सेठ, प्रह्लाद सेठ, सुमित जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, शुभम जायसवाल, विशाल गुप्ता, सन्दीप गुप्ता, नितिन गुप्ता, वंश श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534