Jaunpur News : माइक्रोटेक कालेज ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी से निकली भव्य तिरंगा यात्रा


स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया गया नमन


जौनपुर। जनपद के मुफ्तीगंज में स्थित माइक्रोटेक कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के प्रांगण से स्वतंत्रता के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ देश के अमर सपूतों और स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों पर माल्यार्पण करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। इसके पश्चात हाथों में तिरंगा थामे छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने देशभक्ति के नारों के साथ मुफ्तीगंज क्षेत्र में भ्रमण किया जिससे पूरा इलाका देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।
तिरंगा यात्रा के दौरान कॉलेज के प्रबन्ध तंत्र और प्राचार्य ने अपने प्रेरणादायक वक्तव्यों से उपस्थित जनों में जोश भरा। डॉ. पंकज राजहंस (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर) ने कहा, "यह स्वतंत्रता हमें अनगिनत वीरों के बलिदान और त्याग के बाद मिली है। आज की युवा पीढ़ी को उनके संघर्षों से प्रेरणा लेनी चाहिए और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।"
नीरज राजहंस (मैनेजर) ने कहा, "तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। यह यात्रा हमें देश के प्रति हमारे कर्तव्यों और राष्ट्र की एकता को बनाए रखने की याद दिलाती है।"
डॉ. गौरव श्रीवास्तव (प्राचार्य) ने कहा, "स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों पर चलना और उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों और देशप्रेम की भावना का विकास होता है।" यात्रा के दौरान कॉलेज का पूरा परिसर 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारों से गूंज उठा। इस आयोजन को सफल बनाने में समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर कॉमर्स फैकल्टी से नीरज मौर्य, शुभम श्रीवास्तव, आशीष प्रजापति, कशिश यादव, साइंस फैकल्टी से रमेश यादव, मिथिलेश प्रजापति, अम्बुज सिंह के साथ उधम बहादुर सिंह, शिवा यादव सहित तमाम गणमान्य लोग एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534