Jaunpur News : वाहन की चपेट में आने से विक्षिप्त महिला की हुई मौत


सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर फरीदाबाद गोकुल ढाबा के पास शनिवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से विक्षिप्त महिला की मौत हो गई सूचना पर पहुंची महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार उक्त महिला पिछले करीब एक सप्ताह से क्षेत्र में इधर-उधर घूम रही थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक वह मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत होती थी और उसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी। शुक्रवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सड़क पर महिला का शव पड़ा होने की जानकारी मिलते ही आस—पास के लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ बढ़ने के कारण जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर पड़े शव को हटाकर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया। इसके बाद मामले की जानकारी सरायख्वाजा थाना पुलिस को दी गई।

सूचना पर सरायख्वाजा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन काफी प्रयास के बावजूद महिला की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने आसपास के लोगों से महिला के संबंध में जानकारी जुटाई, मगर कोई भी उसके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534