Jaunpur News :प्राथमिक विद्यालय बथुआवर में हुई अभिभावक-शिक्षक बैठक

निपुण भारत व उपस्थिति पर दिया गया जोर

सिकरारा, जौनपुर। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार प्राथमिक विद्यालय बथुआवर में भव्य अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का आयोजन हुआ। बैठक में बच्चों के सर्वांगीण विकास, नियमित उपस्थिति और शैक्षणिक गुणवत्ता पर विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अजीत सिंह ने शिक्षकों को निपुण भारत मिशन के लक्ष्य समय से पूरे करने और अभिभावकों को बच्चों की घर पर दैनिक पढ़ाई पर ध्यान देने के निर्देश दिये। वहीं लाजीपार प्रधान सत्य प्रकाश यादव ने बच्चों की शत-प्रतिशत नियमित उपस्थिति की अपील किया।

इसी क्रम में एसएमसी अध्यक्ष श्रीप्रकाश राय एवं उपाध्यक्ष फूलकुमारी शुक्ला ने विद्यालय विकास और एमडीएम की गुणवत्ता की निगरानी पर अपना विचार रखा। बैठक में अभिभावकों को जोड़ने और प्रेरित करने में 'एक्शन संस्था' के प्रतिनिधि महाजन अली जी एवं बंसी लाल जी का सराहनीय योगदान रहा। शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ छात्रों का प्रगति कार्ड साझा किया।

इस अवसर पर शिक्षक रीनू देवी, शुभम पाल, सुषमा यादव, राजकुमारी देवी, चिंता देवी, सितारा, संगीता देवी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में प्रधानाध्यापक संयुक्ता सिंह ने सभी अतिथियों, संस्था सदस्यों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534