Jaunpur News : प्रधानाचार्य एवं बाबू की मनमानी से अभिभावकों की बढ़ी परेशानी

एक बार फिर चर्चा में आया विद्यालय, कार्यशैली पर उठे सवाल

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में संचालित एक कालेज एक बार फिर अपनी कार्यशैली को लेकर चर्चा में आ गया। विद्यालय की छात्राओं ने थाने में लिखित तहरीर देकर विद्यालय पर टीसी एवं मार्कशीट न देने का आरोप लगाया है। साथ ही अपने भविष्य की चिन्ता जताते हुये पुलिस से न्याय की गुहार भी लगाया है। प्रार्थना पत्र के अनुसार अर्पिता पाण्डेय पुत्री जितेन्द्र पाण्डेय, प्रियांशी पुत्री अजय पाण्डेय, सन्ध्या पुत्री सुनील पाण्डेय निवासी वार्ड नम्बर-4 बभनौटी एवं जीनत पुत्री जावेद निवासी बारा कला टीसी व मार्कशीट लेने विद्यालय पहुंची थीं। छात्राओं का आरोप है कि कक्षा 7 एवं 8 की टीसी मांगने पर विद्यालय की प्रधानाचार्या व बाबू ने टीसी देने से मना कर दिया। आरोप है कि इस दौरान उन्हें कथित रूप से यह कहते हुये धमकाया गया कि जो करना हो, कर लो लेकिन टीसी नहीं दी जायेगी। वहीं अभिभावक शनि पाण्डेय एवं जितेन्द्र पाण्डेय का कहना है कि टीसी के लिये वे कई बार विद्यालय जा चुके हैं लेकिन हर बार देने से मना कर दिया जाता है। उनका कहना है कि बच्चों की आगे की पढ़ाई प्रभावित होने की चिन्ता बनी हुई है। इस सन्दर्भ में विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. राधा श्रीवास्तव से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने व्यस्तता का हवाला देते हुये कहा कि वह अभी एक अधिकारी से मिलने जा रही हैं। बाद में बात करूंगी। कुल मिलाकर मनबढ़ प्रधानाचार्या एवं बाबू की मनमानी से छात्राओं सहित उनके अभिभावकों की परेशानी बढ़ी हुई है।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534