Jaunpur News : सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनी जनता की फरियाद

जौनपुर। जिलाधिकारी  सैमुअल पॉल एन के निर्देश के क्रम में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में तहसील मछलीशहर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने विभिन्न विभागों से संबंधित जनशिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मछलीशहर अजय उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534