Jaunpur News : तीन निजी चिकित्सालयों को जारी किया नोटिस


खुटहन जौनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ आरिफ खान ने बिना अभिलेखों की जांच के संचालन की आशंका पर तीन निजी चिकित्सालयों को नोटिस जारी किया है। इनमें गोसाईपुर बाजार स्थित दो तथा खुटहन बाजार स्थित एक निजी चिकित्सालय शामिल है।
अधीक्षक ने सभी संचालकों को तीन दिन के भीतर चिकित्सालय संचालन से संबंधित लाइसेंस सहित सभी आवश्यक पत्रावलियां सीएचसी कार्यालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। निर्धारित समय सीमा में अभिलेख प्रस्तुत न करने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
 नोटिस मिलने के बाद संबंधित निजी चिकित्सालयों के संचालकों में हड़कंप है। सीएचसी अधीक्षक डॉ आरिफ खान ने कहा कि जिन चिकित्सालयों के अभिलेख और लाइसेंस वैध पाए जाएंगे, उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। वहीं आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध न कराने वाले चिकित्सालयों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534