Jaunpur News : शादी का झांसा देकर युवती को ले जाने का आरोप, पुलिस से शिकायत


बरसठी | थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पड़ोस गांव के युवक पर शादी का झांसा देकर दो साथियों के साथ कार से ले जाने और पवारा थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन तक रखने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि इस दौरान युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शादी के लिए दबाव बनाने पर 13 अगस्त को उसे बरेडी चौकी के पास सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। मंगलवार को युवती ने मां के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। साथ ही आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग उस पर जबरन समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं। युवती ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534