Jaunpur News : फंदे पर लटकी मिली किशोरी


बरसठी | थाना क्षेत्र के बारीगांव (कोहड़ा) गांव में मुर्गी पालन के लिए बने फार्म में 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर झूलती मिली। परिजनों ने उसे नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी की पहचान गांव निवासी राजेश कुमार सिंह उर्फ बब्बू की बेटी प्रतीमा के रूप में हुई। बताया गया कि घटना के समय वह फार्म पर अकेली थी। उसकी मां गृहिणी हैं, जबकि पिता खेतीबाड़ी के काम से बाहर गए थे। दोपहर करीब 12 बजे परिजन फार्म पर पहुंचे तो किशोरी को फंदे पर लटका देखा। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। परिजनों के मुताबिक किशोरी का 12 वर्षीय भाई भी मानसिक रूप से अस्वस्थ है और कुछ समय से लापता है। थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534