Jaunpur News : लोडर की टक्कर से बाइक सवार की मौत


बरसठी | थाना क्षेत्र के बड़ेरी बाजार के पास सोमवार की शाम लोडर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने हादसे में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मछलीशहर थाना क्षेत्र के मुजार गांव निवासी जटाशंकर यादव उर्फ मिलन (32) अपने पड़ोसी विकास यादव के साथ बाइक से बड़ेरी बाजार जा रहे थे। शाम करीब साढ़े छह बजे बड़ेरी स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप से करीब 100 मीटर पहले मड़ियाहूं की ओर से आ रहे तीन पहिया लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जटाशंकर की मौत हो गई, जबकि विकास घायल हो गए। मृतक के परिजन विजय बहादुर यादव की तहरीर पर पुलिस ने लोडर चालक राकेश सरोज निवासी मरही, थाना जलालपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में चालक पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया गया है। हादसे में शामिल लोडर का नंबर यूपी 62 डीटी 1485 बताया गया है। थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम भेज दिया गया है घटना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534