Jaunpur News : हिन्दुस्तान मानवाधिकार संस्था ने लाइन बाजार पुलिस पर साधा निशाना


मामला संस्था के पदाधिकारी के साथ अभद्रता का

जौनपुर। हिन्दुस्तान मानवाधिकार संस्था के जिला कैम्प कार्यालय पर बैठक हुई जहां बैठक में पुलिस की अन्यायपूर्ण और असंवैधानिक कार्यशैली पर चर्चा की गई। इस मौके पर बीते 16 जुलाई को सेवानिवृत बैंक प्रबंधक एवं वर्तमान में संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञान कुमार के साथ लाइन बाजार पुलिस ने जिस प्रकार से अपमानजक और फर्जीवाड़ा कार्य किया, उसकी निंदा की गई।
इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव एवं मिशन रिमूव करप्शन के संचालक वकार हुसैन ने कहा कि लाइन बाजार पुलिस ने एक सेवानिवृत बैंक अधिकारी, वरिष्ठ समाजसेवी तथा मानवाधिकार के पदाधिकारी के साथ जिस प्रकार अपमानजनक व्यवहार और फर्जी आरोप लगाकर उन्हें अपराधी की तरह घंटों थाने के लॉकअप में बंद रखा, वह पुलिस की भ्रष्ट कार्यशैली, मनगढंत और फर्जीवाड़ा की मानसिकता को साफ दर्शाता है।
श्री हुसैन ने कहा कि ज्ञान कुमार ने तत्काल इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी, उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, उच्च न्यायालय इलाहाबाद को ऑनलाइन तथा रजिस्टर्ड डाक द्वारा भेज दिया। साथ ही लाइन बाजार पुलिस के फर्जीवाड़ा और झूठ को पकड़ने के लिये थाने में लगे सीसी कैमरा फुटेज को सुरक्षित रखने के लिये भी कहा। हमें संतोष है कि पुलिस अधीक्षक ने घटना को गंभीरता से लेते हुये सीसी कैमरा फुटेज को सुरक्षित रखने का आदेश दिया और जांच की जिम्मेदारी सीओ सिटी को सौंप दी है।
बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव वकार हुसैन ने किया जहां अतिथि के रूप में सिविल कोर्ट के डिप्टी चीफ़  डिफेंस काउंसिल के अधिकारी डॉ दिलीप सिंह रहे। बैठक का संचालन जिला महासचिव डॉ नौशाद अली ने किया। इस अवसर पर ज्ञान कुमार, गवर्मेंट कॉलेज के सेवानिवृत प्रवक्ता सूबेदार सिंह, ऋषि कुमार, एडवोकेट सकलैन हैदर, शिवानंद, नौशाद अली, प्रदेश मीडिया प्रभारी हसनैन क़मर दीपू सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534