Jaunpur News : प्रो. राकेश कुमार सिंह बने पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के नए कुलपति के रूप में प्रो. राकेश कुमार सिंह की नियुक्ति की गई है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा-12(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रो. राकेश कुमार सिंह को तीन वर्ष की अवधि के लिए कुलपति नियुक्त किया है।

कुलाधिपति की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रो. राकेश कुमार सिंह वर्तमान में इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में प्रोफेसर हैं। उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी होगी।

कुलपति के रूप में प्रो. राकेश कुमार सिंह की नियुक्ति का आदेश 17 अगस्त 2026 को जारी किया गया। आदेश की प्रतिलिपि प्रो. राकेश कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग, इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय की कुलपति तथा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति एवं कुलसचिव को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेजी गई है।

प्रो. राकेश कुमार सिंह के कुलपति नियुक्त होने से विश्वविद्यालय में शैक्षणिक, शोध एवं प्रशासनिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। उनके अनुभव का लाभ विश्वविद्यालय के शिक्षण, शोध, नवाचार और तकनीकी विकास के क्षेत्र में मिलने की संभावना है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534