Jaunpur News : सुविधा शुल्क के आरोप में आरटीओ कार्यालय के बाहर खड़े किए डंपर


जौनपुर। आरटीओ कार्यालय में वाहनों के पंजीकरण के नाम पर कथित तौर पर सुविधा शुल्क मांगे जाने से नाराज वाहन मालिक विनय सिंह झगडू ने शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे कार्यालय के बाहर पांच डंपर खड़े कर दिए। डंपरों के सड़क पर खड़े होने से मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन मालिक ने आरोप लगाया कि आरटीओ कार्यालय में तैनात बाबू गणेश दत्त मिश्रा द्वारा प्रत्येक डंपर के पंजीकरण के लिए 50 हजार रुपये सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है। आरोप है कि शुल्क नहीं देने पर वाहनों के पंजीकरण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई जा रही थी। इसी से नाराज होकर वाहन मालिक ने पांचों डंपर आरटीओ कार्यालय के बाहर खड़े कर दिए। घटना के बाद कार्यालय के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। सड़क पर डंपर खड़े होने से यातायात प्रभावित हुआ। वाहन मालिक ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534