बरसठी | क्षेत्र के निगोह बाजार से कटवार बाजार जाने वाले मुख्य मार्ग पर आदमपुर गांव की यादव बस्ती के पास शनिवार देर शाम अचानक बबूल का पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से बिजली का पोल और हाईटेंशन तार भी टूट गए। इससे मार्ग पर आवागमन बाधित होने के साथ ही बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। पेड़ सड़क पर गिरने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर वन विभाग के सिपाही रवि यादव मौके पर पहुंचे और पेड़ हटाने का काम शुरू कराया। बिजली विभाग की टीम ने भी क्षतिग्रस्त पोल और तारों की मरम्मत शुरू कर दीया है।
Jaunpur News : सड़क पर गिरा बबूल का पेड़, हाईटेंशन तार टूटने से आपूर्ति ठप
byJaunpur Live
-
