Jaunpur News : रविवार को सात घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

जौनपुर। विद्युत उपकेंद्र पिलकिछा में रविवार को 33 केवी एवं 11 केवी पैनल लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते रविवार, 9 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक उपकेंद्र से संबंधित सभी गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। एसडीओ पंकज कुमार ने बताया कि पैनल लगाने का कार्य निर्धारित समय में पूरा कराया जाएगा। उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। कार्य के दौरान आपूर्ति बंद रहने से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विभाग ने लोगों से आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लेने का आग्रह किया है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534