Jaunpur News : शाहगंज में जानलेवा हमले का आरोपी गुलाबो किन्नर गिरफ्तार

शाहगंज, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित गुलाबो किन्नर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, घटना 6 अगस्त की है। डाली किन्नर ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वह अपनी गुरु शमा किन्नर, सीमा किन्नर, बिजली किन्नर और अन्य साथियों के साथ गुलाबो किन्नर के घर बातचीत के लिए गई थी। आरोप है कि गुलाबो ने दरवाजा बंद कर छत से गाली-गलौज करते हुए ईंट फेंकी, जिससे सीला किन्नर के सिर में गंभीर चोट लगी।

घायल को सीएचसी शाहगंज ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। शुक्रवार सुबह नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह के नेतृत्व में हुई।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534