Jaunpur News : सुंगुलपुर प्राथमिक विद्यालय का जर्जर भवन घोषित, जल्द बनेगा नया भवन

जौनपुर। सुंगुलपुर प्राथमिक विद्यालय के पुराने भवन को प्रशासन ने जर्जर घोषित कर दिया है। भवन की दीवारों में दरारें और छत से प्लास्टर गिरने के कारण इसे विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए असुरक्षित माना गया। लगातार बारिश के चलते भवन की स्थिति और खराब हो गई थी।

ग्रामीणों इंद्र कुमार मिश्रा, सुनील कुमार और आशीष ने बताया कि विद्यालय भवन कई वर्षों से खस्ताहाल था। समय-समय पर मरम्मत के बावजूद स्थायी सुधार नहीं हो सका। इससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित थे।

ग्राम प्रधान दयाराम ने बताया कि प्रशासनिक निरीक्षण के बाद भवन को जर्जर घोषित किया गया है। जल्द ही इसकी नीलामी की प्रक्रिया पूरी कर पुराने भवन को हटाया जाएगा और उसी स्थान पर नया विद्यालय भवन बनाया जाएगा। फिलहाल बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए कक्षाएं बगल के भवन में संचालित की जा रही हैं।

ग्रामीणों और अभिभावकों ने प्रशासन के निर्णय का स्वागत करते हुए नीलामी और नए भवन के निर्माण में तेजी लाने की मांग की है। नए भवन से विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलने की उम्मीद है।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534