Jaunpur News : जलापूर्ति ठप, दो गांवों में गहराया पेयजल संकट

जौनपुर। रामपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत लगधरपुर के कोहड़ा और कोहड़र गांवों में पिछले दो दिनों से जल निगम की पानी की आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है। पानी नहीं मिलने से लोगों को पीने, नहाने और खाना बनाने के लिए दूसरे स्थानों से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, बड़ी संख्या में परिवार जल निगम की पाइपलाइन पर निर्भर हैं। आपूर्ति बंद होने से घरों में जमा पानी खत्म हो गया है। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक प्रभावित हैं। जल निगम कर्मचारी दया ने बताया कि मोटर में तकनीकी खराबी के कारण जलापूर्ति बाधित हुई है। वहीं, कोहड़ा गांव की मौर्या, विश्वकर्मा, हरिजन और धीवर बस्तियों में पिछले तीन दिनों से ट्रांसफार्मर जलने के कारण बिजली भी गुल है। इससे पंपसेट नहीं चल पा रहे हैं और पानी की समस्या और गंभीर हो गई है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से तत्काल खराबी दूर कर जलापूर्ति और बिजली व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534