Jaunpur News : रक्षाबंधन से पहले सजी राखियों की दुकानें


जौनपुर। रामनगर विकासखंड के इटाएं बाजार में रक्षाबंधन पर्व को लेकर राखियों की दुकानें सज गई हैं। त्योहार में अब महज दो दिन शेष हैं, लेकिन बाजार में अभी ग्राहकों की अपेक्षित भीड़ नजर नहीं आ रही है। इससे दुकानदारों को बिक्री बढ़ने का इंतजार है।

दुकानदारों ने रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों से दुकानें सजा रखी हैं। बाजार में विभिन्न डिजाइनों और कीमतों की राखियां उपलब्ध हैं, लेकिन फिलहाल खरीदारी करने वालों की संख्या कम है। दुकानदारों का कहना है कि त्योहार नजदीक आने के साथ बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है।

दुकानदार मोहन ने बताया कि दुकान पर राखियों की अच्छी रेंज उपलब्ध है, लेकिन अभी ग्राहक कम पहुंच रहे हैं। वहीं, शिव प्रसाद ने कहा कि फिलहाल बाजार में खरीदारी धीमी है, लेकिन शाम से ग्राहकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। दुकानदारों को भरोसा है कि रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बाजार में खरीदारों की भीड़ बढ़ेगी और बिक्री में उछाल आएगा।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534