शाहगंज, जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी गंगा राम गौतम ने शाहगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं और उपचार की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के समय चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी समेत सभी चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी पर मौजूद मिले। सीएमओ ने ओपीडी, विभिन्न वार्डों, दवा वितरण कक्ष सहित अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर दवाओं की उपलब्धता, उपचार, चिकित्सकीय सेवाओं और साफ-सफाई के संबंध में फीडबैक लिया। निरीक्षण के बाद सीएमओ ने अस्पताल प्रशासन को मरीजों को समय से बेहतर उपचार, आवश्यक दवाएं और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चिकित्सा अधीक्षक ने संचालित सेवाओं की जानकारी दी।
Jaunpur News : शाहगंज सीएचसी का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण, मरीजों से लिया सुविधाओं का फीडबैक
byJaunpur Live
-
