Jaunpur News : घर में निकला विषैला कॉमन करैत, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा

जौनपुर। केराकत ब्लॉक के गोबरा गांव में एक घर से विषैले कॉमन करैत सांप का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। यह सांप विक्की यादव के घर में दिखाई देने के बाद सर्वेश वन्य जीव संरक्षण संस्थान को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही संस्थान की रेस्क्यू टीम के सदस्य सर्वेश कुमार और डॉ. दीपक भास्कर मौके पर पहुंचे और ईंटों के ढेर में छिपे कॉमन करैत को सावधानीपूर्वक पकड़कर उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया।

परिजनों के अनुसार, सांप दिन में दिखाई देने के बाद ईंटों के ढेर में छिप गया था और रात करीब 1:55 बजे दोबारा नजर आने पर रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। रेस्क्यू के दौरान टीम ने ग्रामीणों को विषैले और गैर-विषैले सांपों की पहचान, सर्पदंश से बचाव तथा आपात स्थिति में अपनाए जाने वाले सही उपायों की जानकारी दी। संस्थान ने अपील की कि सांप दिखने पर उसे मारने या पकड़ने का प्रयास न करें, बल्कि वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें। सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तत्काल अस्पताल पहुंचकर उपचार कराने की सलाह दी गई।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534