Jaunpur News : बाइक की टक्कर से अधेड़ घायल, दो नाबालिगों पर प्राथमिकी

बरसठी | थाना क्षेत्र के गोपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास बाइक की टक्कर से एक अधेड़ घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नाबालिगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना 28 जुलाई की बताई जा रही है। पीड़ित लालजी यादव के तहरीर अनुसार, रात करीब 8:50 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। गोपालपुर सीएचसी के पास सामने से तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। हादसे में उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित का आरोप है कि दुर्घटना के बाद पपरावन गांव निवासी दो नाबालिग करण पुत्र विजेंद्र उर्फ पिंटू तथा दर्शन पुत्र मिथिलेश बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने लालजी की तहरीर पर बीएनएस की धारा 281, 125(क), 125(ख) व 324(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534