Jaunpur News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से डीएम और एसएसपी जौनपुर ने की शिष्टाचार भेंट


लखनऊ/जौनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शनिवार को लखनऊ में जौनपुर के जिलाधिकारी सैमुअल पॉल (आईएएस) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह (आईपीएस) ने शिष्टाचार भेंट की।

भेंट के दौरान दोनों अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। यह मुलाकात औपचारिक एवं शिष्टाचार भेंट के रूप में संपन्न हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दोनों अधिकारियों से जनपद में संचालित प्रशासनिक एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी की।

जौनपुर के प्रशासनिक एवं पुलिस महकमे के शीर्ष अधिकारियों की मुख्यमंत्री से हुई इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534