क्षेत्र के मूर्खा गांव में पिछले 15 दिनों से जला हुआ ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से करीब 100 घरों की बनवासी एवं हरिजन बस्ती अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर है। बिजली आपूर्ति ठप होने से भीषण गर्मी में ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि बस्ती में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर अधिक लोड के कारण बार-बार खराब हो जाता है। इस संबंध में कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक बिजली विभाग के अधिकारियों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 14–15 दिनों में कई बार शिकायत की गई, लेकिन आज तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया।
समस्या के समाधान की मांग को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया और विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि जले हुए ट्रांसफार्मर को तत्काल बदला जाए तथा भविष्य में बार-बार होने वाली समस्या से निजात दिलाने के लिए 25 केवीए के स्थान पर 63 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाए।
प्रदर्शन में रामसेवक राम, सोहनलाल, जितेंद्र राम, सुधीर राम, बिरगू राम, बबलू राम, संजय कुमार, प्यारेलाल, संकटा लाल, मेवाती देवी, लचिया देवी, दुर्गावती देवी, राजू राजन, पंकज राम, राधेश्याम सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होंगे।
.jpeg)