Jaunpur News : गांव-गांव शान से लहराया तिरंगा

धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, स्कूलों में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
बरसठी | स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को पूरे क्षेत्र में आजादी का जश्न धूमधाम से मनाया गया। गांवों से लेकर बाजारों तक और सरकारी व गैरसरकारी संस्थानों में शान से तिरंगा फहराया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और लोगों ने देश के वीर सपूतों को याद किया। विभिन्न विद्यालयों में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। बरसठी थाने में थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने पुलिसकर्मियों के साथ ध्वजारोहण किया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने थाने के मुख्य मार्ग पर तिरंगा यात्रा निकाली। ब्लॉक परिसर में बीडीओ जगदीश कुमार, पशु चिकित्सालय में अधीक्षक राम सिंह, सीएचसी में डॉ. सूर्यभान पटेल, बीईओ कार्यालय में गौतम प्रसाद, वन विभाग कार्यालय में फोरेस्टर विनय प्रकाश यादव, बाल पोषाहार कार्यालय में सीडीपीओ बिंदु सिंह तथा विद्युत उपकेंद्र में एसडीओ सुधीर सोनकर ने ध्वजारोहण किया। क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों, कॉन्वेंट स्कूलों, इंटर कॉलेजों और महाविद्यालयों में भी ध्वजारोहण के बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। प्राथमिक विद्यालय बेलौनकला खुर्द में छोटे-छोटे बच्चे फौजियों की वेशभूषा में नजर आए। बच्चों ने युद्ध का दृश्य प्रस्तुत कर देश के सैनिकों के साहस और बलिदान को जीवंत कर दिया। पाली गांव स्थित श्री आरआर यादव पब्लिक कॉन्वेंट स्कूल में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पंकज शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। बालिकाओं ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। सेंट जोसफ पब्लिक स्कूल में प्रबंधक नीतीश बिंद ने ध्वजारोहण किया। होली ब्लॉसम में मनीष कुमार श्रीवास्तव तथा प्रज्ञा विद्या मंदिर में पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। इंद्रमणि महाविद्यालय में भाजपा नेता मनोज सिंह की मौजूदगी में ध्वजारोहण हुआ। क्षेत्र की सभी साधन सहकारी समितियों पर सचिवों और सरपंचों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके अलावा आयुर्वेदिक अस्पताल, होम्योपैथी अस्पताल समेत अन्य सरकारी संस्थानों में भी ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।



और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534