Patna News : आचार्या काजल कुमारी को लाइफ अचीवमेंट सम्मान

पटना। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सत्यइंदिरा फाउंडेशन की संस्थापिका स्मृति शाश्वत द्वारा देशभर में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को लाइफ अचीवमेंट सम्मान से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में बिहार की राजधानी पटना की रहने वाली युवा ज्योतिष विशेषज्ञ आचार्या काजल कुमारी को ज्योतिष के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

आचार्या काजल कुमारी सम्मान प्राप्त करने वालों में सबसे कम उम्र की प्रतिभाओं में शामिल हैं। उन्हें हाल ही में आधुनिक युग की गार्गी की उपाधि भी प्रदान की गई है। कम उम्र में ही उन्होंने ज्योतिष के क्षेत्र में गहन अध्ययन कर अपनी अलग पहचान बनाई है। वह हस्तरेखा एवं कुंडली विशेषज्ञ हैं और हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, भोजपुरी तथा अवधी भाषाओं में कुंडली निर्माण का कार्य करती हैं।

आचार्या काजल कुमारी सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। वह कुंडली परामर्श के लिए किसी प्रकार की फीस नहीं लेतीं और जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की निस्वार्थ भाव से सहायता करती हैं। इसके अलावा वह एक लेखिका भी हैं और मात्र 20 वर्ष की उम्र में नौ पुस्तकों की रचना कर चुकी हैं।

सम्मान समारोह में संस्था के पदाधिकारियों एवं उपस्थित लोगों ने आचार्या काजल कुमारी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जब उनसे उनकी ज्योतिष संबंधी सटीक जानकारी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसका श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए कहा कि त्रिदेवियों की कृपा और मां सरस्वती के आशीर्वाद से ही उन्हें यह ज्ञान और सम्मान प्राप्त हुआ है।

आचार्या काजल कुमारी की उपलब्धि को कम उम्र में ज्ञान, अध्ययन और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534