Thane News : स्वतंत्रता दिवस समारोह में शहीद सचान के परिवार को किया गया सम्मानित


ठाणे । साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था काव्य सृजन एवं नवांकुर साहित्य संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार 15 अगस्त 2026 को सरस्वती विद्यालय डोंबिवली पश्चिम सभागृह में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता आनंद पाण्डेय केवल ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार त्रिलोचन सिंह अरोरा के साथ सुजीत सचान शहीद विनय सचान के अनुज उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ झंडावंदन, झंडारोहण तथा मां सरस्वती मां भारती व शहीद वीरों को पुष्प अर्पित करते हुए दीप जलाकर वंदना से किया गया।देशभक्ति गीतों के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ जिसमे उपस्थित सभी साहित्यकारों ने भाग लिया। निर्णायक की भूमिका में शिक्षाविद् अवनीश कुमार दीक्षित, कृष्ण कुमार मिश्र, ओमप्रकाश तिवारी उपस्थित रहे।काव्य प्रतियोगिता में प्रथम अरुण दुबे अविकल,द्वितीय रवि यादव,तृतीय ओमप्रकाश सिंह तथा सांत्वना पुरस्कार अफसर डक्कनी को दिया गया।काव्य सृजन परिवार प्रतिवर्ष देश के एक नौजवान को सम्मानित करता है उसी कड़ी में 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर मरणोपरांत वीर शहीद विनय सचान को " भारत भारती " सम्मान से सम्मानित किया जिसे उनके अनुज सुजीत सचान ने ग्रहण किया।गोष्ठी का संचालन पं. जमदग्निपुरी ने किया। सम्मान समारोह का संचालन श्रीधर मिश्र "आत्मिक"  ने किया।उपस्थित साहित्यकारों में सत्यभामा सिंह,बीनू त्रिपाठी, लालबहादुर यादव कमल,आर पी सिंह रघुवंशी, अनिल कुमार राही,विनय शर्मा दीप,रवि यादव,ओमप्रकाश सिंह,डॉ शारदा प्रसाद दुबे शरतचंद्र, अरुण मिश्र अनुरागी, नंदलाल क्षितिज,प्रवीण कुमार प्रेमी, विनय अन्थवाल,संजीव धुरंधर,विनोद कुमार शुक्ल गुंजन, हरिशंकर पाण्डेय डॉ लेसर,डॉ प्रमोद पल्लवित, दयाराम दर्द फिरोजबादी, रितेश गौड़,रामजीत गुप्ता, अवधेश यदुवंशी,अंजनी कुमार द्विवेदी,अमरनाथ द्विवेदी, अरुण दुबे अविकल, कुमकुम दुबे, लक्ष्मीकांत कमलनयन, नीलिमा पाण्डेय,वैष्णवी तिवारी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन नवांकुर साहित्य संस्थान की अध्यक्ष लक्ष्मी यादव ओजस्विनी सहित उनका परिवार और काव्य सृजन परिवार के पदाधिकारियों ने किया। गोष्ठी पश्चात मराठी साहित्य के ज्येष्ठ कवि आद. दत्तात्रेय भास्कर धामनस्कर (निधन १४ अगस्त) की आत्मा की शांति हेतु दो मीनट का मौन धारण करके श्रद्धांजलि दी गई।अंत में संस्था के पदाधिकारियों ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534