Jaunpur News : मदरसा दारुल इरफान में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

जौनपुर।


नगर के मदरसा दारुल इरफान, बोदकरपुर में स्वतंत्रता दिवस  धूमधाम से मनाई गई।
झंडारोहण मदरसा के प्रधानाचार्य मुर्तजा हसन मदनी ने किया, झंडारोहण के पश्चात राष्ट्रीय गान के समाप्त होने के बाद मदरसा के छात्र नजमुल हक द्वारा कुरान की तिलावत से कार्यक्रम का आगाज  हुआ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मदरसा के प्रधानाचार्य ने देश की आजादी से जुड़ी बातों को लोगों तक पहुंचाई।
मदरसा के छात्र छात्राओं जिनमें  मो0 अहमद,  मो0आसिफ, मो0रिहान, मो0 शाह जमाल, मो0 अबराज, मो0 अशरफ, रोशनी बानो, फातिमा खान, ज़ारा असलम, महिरा जैनब व सूफिया असलम आदि बच्चों ने  नात , गीत,गजल व तकरीर आदि  कार्यक्रम पेश कर  वहां पर मौजूद लोगों ने खूब सराहा। वहीं मदरसा के अध्यापक समीउल्लाह फलाही ने देश के प्रति व भाईचारे पर आधारित गीत पेश कर शमा बाँध दिया।

कार्यक्रम के अंत में  विशिष्ठ अतिथि सिंचाई विभाग, वाराणसी से आए मो0 आरिफ अंसारी ने स्वंत्रता दिवस पर देश के लिए शहीद होने वाले वीर जवानों को याद करते हुए देश की  आजादी पर लोगो के समक्ष अपनी बात कही।
इस अवसर पर 
अब्दुर्रहमान सलफी, नूरुल हुदा, ज़काउल्लाह, शाहीन आरा,  अब्दुल्लाह, समीउल्लाह फलाही, मो0 अकबर, नाज़िया, सरफराज, शमशाद, सिबगतुल्लाह अंसारी उर्फ शीबू, परवेज, अब्दुर्रहमान  उर्फ बाबू आदि इस मौके पर मौजूद रहे।
 कार्यक्रम का संचालन समीउल्लाह फलाही ने किया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534