Jaunpur News : कड़ी धूप में होमगार्ड भर्ती की दौड़, 15 अभ्यर्थियों की बिगड़ी हालत


जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में मंगलवार को उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती की शारीरिक परीक्षा के दौरान कड़ी धूप के चलते कई अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ गई। दौड़ में शामिल 15 अभ्यर्थी गश खाकर गिर पड़े और घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, सिद्दीकपुर स्थित चिकित्सा महाविद्यालय ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार को तेज धूप के बीच होमगार्ड भर्ती की शारीरिक परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान नितेश निवासी जमुनिया, गाजीपुर, राजकुमार निवासी भट्ठी, गाजीपुर, सत्यम निवासी गाजीपुर समेत 15 अभ्यर्थियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वे दौड़ के दौरान गिर पड़े। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने तत्काल सभी को संभाला और एंबुलेंस की सहायता से चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचाया। बताया गया कि शारीरिक परीक्षा में गाजीपुर और बलिया समेत आसपास के जिलों से अभ्यर्थी पहुंचे थे। कड़ी धूप के कारण कई अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सिद्दीकपुर बूथ चौकी प्रभारी जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि उपचार के बाद 12 अभ्यर्थियों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई है। तीन अभ्यर्थियों का चिकित्सा महाविद्यालय में उपचार चल रहा है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534