Jaunpur News : आक्रोशित पेंशनर्स केन्द्र सरकार के विरोध में 29 को देश भर में करेंगे प्रदर्शन

जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जनपद शाखा की बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स कार्यालय में जनपद अध्यक्ष सीबी सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केंद्र सरकार के गठित 8वें वेतन आयोग के संकल्प पत्र मे पेंशनर्स के टर्म्स रिफरेन्स को सम्मिलित करने एवं वित्त विधेयक 2025 को वापस किये जाने की मांग पर केन्द्र सरकार की उपेक्षा से नाराज पेंशनर्स अखिल भारतीय राज्य सरकार पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर देश के अन्य राज्य पेंशनर्स के साथ प्रदेश भर में आगामी 29 सितम्बर के आहूत विरोध प्रदर्शन को जनपद में सफल बनाये जाने की रणनीति तय की गयी।

श्री सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी प्रत्येक माह के चौथे शनिवार को मध्याह्न 12 से 1 बजे तक समस्त विभाग के कार्यालयाध्यक्ष की बैठक संगठन पदाधिकारियों के साथ पेंशनर्स समस्याओं के सन्दर्भ में करेंगे। किसी पेंशनर्स को कोई कठिनाई हो तो किसी भी कार्य दिवस में संगठन कार्यालय में मध्याह्न 12 बजे से उपस्थित होकर दे सकते हैं जिससे उसका निस्तारण कराया जा सके।

बैठक को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष/संरक्षक राकेश श्रीवास्तव, बीबी सिंह, इं. प्रमोद सिंह, कान्ती सिंह, विमला गुप्ता, आशा देवी, कंचन सिंह, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, चन्द्रशेखर सिंह, सूबेदार यादव, रमेश चन्द्र, राजपति विश्वकर्मा, राम प्रताप यादव, नन्द लाल सरोज, नरेन्द्र त्रिपाठी, मिठाई लाल, गोरखनाथ माली, राजेश श्रीवास्तव, बदरे आलम, राम अवध यादव, जियाराम यादव, दसरथ राम, मुकुन्द लाल उपाध्याय, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, लालचन्द्र यादव, अजय सिंह, पलकधारी, ॠषिकेश त्रिपाठी, रामकेश यादव आदि ने सम्बोधित किया।

बैठक में बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित रहे। अन्त में पुद्न राम यादव सेवानिवृत्त एडीओ (आईएसबी) के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शान्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुये बैठक समाप्त की गई। बैठक का संचालन जिला मन्त्री कृपाशंकर उपाध्याय ने किया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534