Jaunpur News : सवंसा पावर हाउस से जुड़े फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप, 33 केवी लाइन का तार गिरा


जौनपुर। बक्शा क्षेत्र में सवंसा पावर हाउस से जुड़े सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति 33 केवी मेन लाइन का तार गिरने से ठप हो गई है। बिजली आपूर्ति बंद होने से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बिजली विभाग के अनुसार 33 केवी मेन लाइन का तार जिस स्थान पर गिरा है, वहां स्थानीय उपभोक्ताओं की ओर से मरम्मत कार्य में सहयोग नहीं किया जा रहा है। विभागीय कर्मचारियों का आरोप है कि कुछ लोग तार खींचने के काम में बाधा डाल रहे हैं और मरम्मत के लिए तार खींचने नहीं दे रहे हैं।

स्थानीय स्तर पर सहयोग नहीं मिलने के कारण 33 केवी मेन लाइन की मरम्मत में देरी हो रही है। इसी वजह से बक्शा उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद है। बिजली विभाग की टीम लाइन को दुरुस्त करने का प्रयास कर रही है।

बिजली घर, बक्शा की ओर से सभी उपभोक्ताओं से शांति बनाए रखने और मरम्मत कार्य में सहयोग करने की अपील की गई है। विभाग ने कहा है कि जैसे ही मरम्मत कार्य पूरा होगा, क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534