Jaunpur News : ठाकुर जगन्नाथ महाविद्यालय के कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी


जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के नुआंव गांव स्थित ठाकुर जगन्नाथ महाविद्यालय के कार्यालय में चोरों ने ताला तोड़कर नकदी और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी होने के बाद महाविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रबंधन ने पुलिस को सूचना देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

बताया गया कि चोरों ने महाविद्यालय के कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद कार्यालय में रखा सामान और नकदी चोरी कर ली। घटना का पता चलने पर महाविद्यालय प्रशासन के लोगों ने इसकी जानकारी प्रबंधन को दी।

महाविद्यालय के प्रबंधक प्रमोद सिंह ने बताया कि कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी की गई है। घटना की जानकारी पुलिस को देकर मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।

केराकत कोतवाली प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि महाविद्यालय की ओर से शिकायत पत्र मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534